फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राम-जानकी मंदिर के गेट पर बन रहा वेडिंग जोन, पटरी व्यवसायियों को मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। आदर्श नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट वार्ड स्थित राम-जानकी मंदिर को भव्य स्वरूप देने और परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंदिर के मुख्य गेट पर करीब सात लाख रुपये की लागत से वेडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसे छठ पूजा से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वेडिंग जोन बनने से पटरी व्यवसायियों को दुकान लगाने के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा। वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को फूल, प्रसाद, पूजन सामग्री और खानपान की वस्तुएं भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मंदिर परिसर में दुकानों को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना ने बताया कि करीब सात लाख रुपये की लागत से वेडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के साथ राम-जानकी मंदिर का सौंदर्यीकरण करना है। मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन का लक्ष्य मंदिर परिसर का समुचित विकास करने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें