फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, बीडीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया टोला भगवानपुर में आरसीसी सड़क निर्माण का मामला
विज्ञापन

चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया टोला भगवानपुर में आरसीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ राहुल सागर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने मामले में खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सिंदुरिया टोला भगवानपुर में मोती गुप्ता के घर से गुड्डू के घर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इसमें मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण मोतीचंद, भीम, रामचंद्र, ईश्वर, रामनारायण, पप्पू, शंकर, गुड्डू, शिवशंकर व त्रिपुरारी गुप्ता समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सेम ईंट की गिट्टी तोड़ी जा रही है, यह निर्धारित मानकों के विपरीत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ऐसा ही टुकड़ा मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकता हूं। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव सत्यम चौधरी ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायक को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि घटिया सामग्री को हटाकर उसके स्थान पर उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाएगा, अन्यथा संबंधित भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं मामले में बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें