फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। निचलौल क्षेत्र के ग्राम दमकी निवासी एक महिला ने अपनी दो बेटियों के ससुराल पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार, उसकी दोनों बेटियों इशरावती और जुगना की शादी करीब छह वर्ष पूर्व श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा चंद्रौली निवासी वीरू व रामाशीष के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सास ममता देवी ने अपने दोनों बेटों को बहला-फुसलाकर बहुओं के खिलाफ कर दिया। इसके बाद से दोनों द्वारा बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक, वीरू और रामाशीष आए दिन शराब के नशे में मारपीट करते और 50 से 60 हजार रुपये की मांग करते हैं। आरोप है कि दोनों के पति दहेज की लालच में दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें