फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चनकौली में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश तेज हो गया है। ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को क्रमिक एवं बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामसनेही निषाद ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए। पहले ही जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन जांच पूरी होने और रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से असंतोष बढ़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जन सूचना के अधिकार के नाम पर फर्जी बिल दिखाकर करीब 20 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई जो नियमों के खिलाफ है।
उन्होंने इस राशि को तत्काल वापस कराने की मांग की है। इसके अलावा, कुछ भुगतान प्रधान के बेटे की फर्म के नाम पर कराए जाने का भी आरोप है, जिससे हितों के टकराव और वित्तीय घपले की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि निष्पक्ष जांच से कई और अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें