महराजगंज। एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने समेकित विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित शिक्षकों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अधिकारी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, समेकित विद्यालय परिसर में जनगणना का प्रशिक्षण चल रहा था। बुधवार शाम करीब चार बजे कुछ शिक्षक परिसर में टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम मौके पर पहुंचे और बाहर टहल रहे शिक्षकों को ऊंची आवाज में फटकार लगाने लगे। इससे शिक्षक नाराज हो गए। इसके बाद शिक्षकों ने परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शिक्षकों ने अधिकारी के व्यवहार को अनुचित बताते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने शिक्षकों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद शिक्षक अपने-अपने स्थान पर लौट गए।