फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नंदाभार में नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र की ग्रामसभा नंदाभार में शुक्ला टोला से सड़क किनारे तक हो रहे नाली निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग करने का आरोप लगा है। साथ ही चुनाई में मोरंग बालू की जगह सादा बालू डालने का मामला भी सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में असंतोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आपत्ति जताने पर मौके पर काम कर रहे मिस्त्री व लेबर अवधेश, जलालू, राजेन्द्र, रामबेलास, संजय, अजीत, अलगू कन्नौजिया, रोहित, लाला, गेजानंद, किशोरी, राजवीर, ओमप्रकाश, राधेश्याम, प्रहलाद और सुनील इत्यादि ने बताया कि हम लोग वही काम कर सकते हैं, जैसा संबंधित ठेकेदार का निर्देश है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने पूछने पर कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर ने कहा कि इसकी जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें