फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी पोखरे पर कार्य कराकर सरकारी भुगतान का आरोप, टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के करमहिया गांव में निजी जमीन पर खोदे गए पोखरे को सरकारी योजना में दिखाकर भुगतान कराने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। ग्रामीण की शिकायत पर मंगलवार को निचलौल विकासखंड की टीम गांव पहुंची और मौके पर जांच-पड़ताल की। टीम ने संबंधित अभिलेखों और मौके की स्थिति की जानकारी जुटाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण दशरथ प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में कुछ लोगों की निजी जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से पोखरों की खोदाई कराई गई थी। इसके बाद इन्हीं पोखरों को सरकारी कार्य दर्शाकर भुगतान कराया गया था। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित लोगों को नियमानुसार धनराशि दिलाने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर एडीओ कोऑपरेटिव के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव भेजी गई थी। टीम ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें