फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में अधिवक्ता के परिजन से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। जमीन के विवाद को लेकर अधिवक्ता ने परिजन से मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुधांशु कन्नौजिया को सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत से अधिवक्ता के परिजनों से मारपीट की गई। अधिवक्ता ने कहा कि फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर टोला चनवाचक निवासी रामभवन गुप्ता से जमीन का विवाद चल रहा है। आठ जुलाई को तहसील की टीम बिना पुलिस बल लिए मौके पर पहुंची और बिना पैमाइश के जमीन पर कब्जा कराने लगी। विरोध करने पर उनकी पत्नी और पिता की पिटाई कर दी गई। इस दौरान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, राम भवन गुप्ता, विनीत मणि त्रिपाठी, सर्वेश राय, अनूप गुप्ता, अरुण प्रकाश, गंगा पासवान, निकुंज दुबे, स्वामीनाथ, ओमकार गुप्ता, उर्मिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें