फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर परिवार से मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के बेलभरिया के टोला विजय नगर में खेत की ओर गिट्टी फेंकने का विरोध करने पर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता सरोज देवी पत्नी रामपत ने चौक थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे गांव के रामबेलास पुत्र दुलारे व बाल किशुन पुत्र सीताराम सहित विवेक और विपिन पुत्रगण सुग्रीव ने पीड़िता के खेत की तरफ गिट्टी फेंक रहे थे। इसका विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद वे घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।
हमले में महिला, उसके पति व परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर गांव में चर्चा है। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें