फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट से तीन किशोर झुलसे, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में मंगलवार दोपहर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से करंट से तीन किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बरियारपुर निवासी मुसाफिर के बेटे चांद (13) और साहिल (12) गांव के ही उमेश के बेटे आशीष (15) के साथ मंगलवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर वे लोहे की पाइप हटाने लगे। तभी लोहे की पाइप ट्रांसफार्मर से सट गई। इसके बाद पाइप में दौड़ी करंट से तीनों किशोर झुलस गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें