फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के बुधवार की रात किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि थानाक्षेत्र से एक गांव में घर पर सोई किशोरी को अगवा कर तीन दोस्तों ने एक सूनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना में संलिप्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गरफ्तारी के लिए टीम गठित की दी। पुलिस टीम कई जगहों पर लोकेशन के आधार पर घंटों छापा डाला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांव में एक घर में छिपे एक आरोपी को बृहस्पतिवार रात में 11 बजे व फरार चल रहे दोनो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। दो युवक घटना में लिप्त होने से इंकार कर रहें हैं, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शीघ्र जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें