फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी मैलागंज में सभी कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैलागंज एवं बभनौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी मैलागंज में सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से चिकित्सक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इसके बाद सीएमओ ने पीएचसी बभनौली का निरीक्षण किया। यहां सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी समय से उपस्थित मिले। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को इसी प्रकार जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें