फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 24 घंटे के अंदर अवैध खनन पर रोक लगाएं सर्किल के सभी थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन करते पकड़े जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश
विज्ञापन

नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने नौतनवा सर्किल क्षेत्र में आने वाले समस्त थानों के थानेदारों को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन उपखनिजों (मिट्टी और बालू) के अवैध खनन की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम बैकुंठपुर और हनुमानगढ़िया स्थित घाट पर खनन अनुज्ञा पत्र निर्गत है। इसके अतिरिक्त पूरे तहसील क्षेत्र में कहीं भी खनन का आदेश नहीं है। एसडीएम का कहना है कि सर्किल क्षेत्र के नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा, कोल्हुई व पुरंदरपुर के थानेदारों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए अवैध खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाएं। यदि कोई भी व्यक्ति खनन करते पकड़ा जाए तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें