फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निवेश के बेहतर माहौल के लिए सभी संबंधित विभाग कार्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जनपद के लिए 1,500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों के लिए लक्ष्य का निर्धारित कर कार्य योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप निवेश करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों के लिए जनपद में बेहतर निवेश का माहौल बनाने के लिए सभी विभाग कार्य करें। सुनिश्चित करें कि ज्यादा से ज्यादा निवेश जनपद को प्राप्त हो।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद के लिए इन्वेस्ट यूपी द्वारा 1000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।
अब तक 232 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हो चुका है। इस अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें