फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा पर अलर्ट, जांच तेज

विज्ञापन
बघेला नाला पुल के पास जांच करती पुलिस।  
विज्ञापन
सीमा पर आने-जाने वालों को जांच के बाद ही मिल रही अनुमति
विज्ञापन

एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों ने बढ़ा दी पेट्रोलिंग
सोनौली/खनुआ। गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी जवान अलर्ट हैं। भारत से नेपाल आने-जाने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सीमा पर स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की निगरानी के लिए डॉग स्क्वायड की टीम और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी के विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जवानों को हर आने-जाने वालों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार,
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर एसएसबी और पुलिस जवानों ने बृहस्पतिवार को हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर पगडंडी सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी के साथ मिलकर पगडंडी सीमा पर हमेशा संयुक्त गश्त और चेकिंग हो रही है। हरदीडाली चौराहे पर आने-जाने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के कागजात और डिक्की आदि की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 66वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर जाकिर अली, पुलिस की तरफ से कांस्टेबल अवनीश यादव, अनूप कुमार, सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें