फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को सदर बीआरसी के सभागार में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की उपस्थिति में सदर ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नोडल अध्यापकों का विशेष अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने सदर ब्लॉक के सभी प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के नोडल अध्यापकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आधारित अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। डॉ. केपी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कभी भी खाली पेट नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें