लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में शुक्रवार को निरंजन (30) का शव उसके ही आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। स्वजनों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।