फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अक्षय तृतीया आज...बाजार सज-धजकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार तैयार-करोड़ों का होगा कारोबार, अक्षय तृतीया पर दोपहर तक होगी धनवर्षा
विज्ञापन

सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद
महराजगंज। उदया तिथि को ध्यान में रखकर अक्षय तृतीया का पारंपरिक त्योहार आज मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर खरीददारी की परंपरा के कारण रविवार को ही बाजार गुलजार हो गए। सोमवार को व्यापारियों को अच्छी खरीदार की उम्मीद है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर जो भी खरीदारी की जाती है उसका अक्षय फल मिलता है। इसी वजह से लोग अधिक से अधिक सोना चांदी, वाहन व अन्य खरीदारी के लिए इस तिथि का इंतजार करते हैं।
पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को दोपहर 01:49 से लग चुकी है जो आज दोपहर 11 बजे तक बनी रहेगी। ऐसे में अक्षय तृतीया के मुहूर्त सुबह से ही शुरू रहेंगे और दोपहर तक लोग दर्शन पूजन व खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी व्यापारियों को उम्मीद है कि लोग शगुन के तौर पर ही सही, लेकिन सोने- चांदी के आभूषणों की खरीद करेंगे। सराफा बाजार में सोना व चांदी का भाव उछला है। मुख्यालय के सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले सोना व चांदी दोनों के भाव बढ़े जो आज भी उसी रेट पर हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपये तो चांदी 2.44 लाख रुपये किलो है। आज के डिमांड पर रेट घट या बढ़ सकते।
गणेश वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बढ़े भाव के मद्देनजर वजन में हल्के और उम्दा डिजाइन वाले आभूषणों का स्टॉक मंगाया है। सोने के रेट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आभूषणों की बुकिंग इस बार नहीं हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन लोग सोने व चांदी के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं, जिसके कारण बाजार में हल्के वजन के गहनों की मांग रहेगी और शगुन के तौर पर ही सही लेकिन बिक्री अच्छी होगी।

कारोबारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि पहले इस दिन लोग 100 ग्राम से 50 ग्राम वजन के आभूषण खरीदते थे, लेकिन अब बढ़े रेट के कारण 10 ग्राम से भी कम रेट में आकर्षक डिजाइन के आभूषण मंगाया है।
विज्ञापन

वाहन बाजार में रौनक खूब हुई बुकिंग
अक्षय तृतीया को लेकर वाहनों के बाजार में भी रौनक दिख रही है। विभिन्न डीलरों ने बाइक बुकिंग के मुताबिक अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई है। वंदना टीवीएस के लोकेश पांडेय ने बताया कि शादी-विवाह के मद्देनजर बाइक आदि उपहार देने का चलन है। इसी बीच अक्षय तृतीया पड़ने से एक तरह बिक्री बढ़ी है। रविवार 5 बाइक बिक्री हुई आज 26 बाइक की बुकिंग है। इसी तरह नमन मोटर्स के वरूण त्रिपाठी ने तीन वाहन की बिक्री व 23 की बुकिंग बताई। एसके मोटर्स कमांड एरिया के संजीव श्रीवास्तव ने 36 बाइक बुकिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें