फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरी में एम्स बनाने की मांग उठी 

Wed, 11 May 2016 12:48 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय पर एम्स बनवाने की मांग को लेकर जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव के लोगों ने एडीएम को ज्ञापन दिया। 
गांव के लोगों का कहना है कि कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार की 634 एकड़ जमीन परती पड़ी हुई है। यह जमीन जिला मुख्यालय से महज 12 किमी की दूरी पर फरेन्दा मार्ग पर स्थित है।

गांव के लोगों ने बताया की जिले में एम्स बनने से पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ बिहार, नेपाल के मरीजों को भी  सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी। गांव के लोगों ने बताया की एम्स बनने पर सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध है। जिले के आस पास प्रतिवर्ष अनेक जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ जाते है। जिससे बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग भी इसके चपेट में आ जाने से काल के गाल में समा जाते है।
विज्ञापन

 गांव के राजेन्द्र निषाद ने बताया की एम्स बनने के लिए जमीन भी आसानी से सरकार को उपलब्ध हो जाएगी। क्योंकि पूरी जमीन केन्द्र सरकार के अधीन बेकार में पड़ी हुई है। जिसका कोई उपयोग नहीं है। उन्होंने बताया की एम्स बनने से आने वाले मरीजो को जंगल का भी आंनद मिल सकेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान शंभूशंकर वर्मा, उदयराज, भरत राज साहनी, दिनेश निषाद, साधूशरन, रामसजन, राजन निषाद, वंशी लाल, रोहित, गणेश निषाद, प्रहलाद निषाद, राधेश्याम यादव, दिनेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें