फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास मंत्री का पुतला फूंकेगी आशा

Wed, 11 May 2016 12:37 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
बाल विकास मंत्री के बयान पर रोष जताते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आंगनबाडी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता जायसवाल ने कहा कि बाल विकास मंत्री मेनका से राज्य सभा में डाक्टर सत्य नरायन जाटिया द्वारा सवाल किया गया की आंगनबाड़ी कर्मचारियों को स्थायी किया जाय या मानदेय में बढोत्तरी किया जाय।

पंरतु उनके द्वारा कोई ठोस जबाब नहीं दिया गया। बल्कि प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये अतिरिक्त मानदेय की धनराशि को गिनाया। जब कि उन्हें जानकारी होनी चाहिए की आंगनबाडी केन्द्र सरकार का है। प्रदेश सरकार केवल अंशदान देती है। उन्होंने कहा कि  केन्द्र सरकारों ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को दोगुना किया है।
विज्ञापन


अगर मेनका को जानकारी नहीं है तो वो केन्द्रीय मंत्रालय में जाकर पुरानी रिकार्ड देख लें।  कहा कि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आंगनबाडी कार्यकत्री संघ के बैनर तले 13 मई को सक्सेना चौराहे पर दिन में बारह बजे मेनका का प्रतीकात्मक पुतला फूंका जायेगा। 
विज्ञापन



जिसमें जिले भर की आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं को मौजूद रहने की अपील किया है। इस दौरान नागेन्द्र दूबे, मंजू गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, किरन दूबे, अनीता देवी, संगीता रौनियार, मंजू देवी, रीमा देवी, पुष्पा चौरसिया, संध्या, लीलावती, संजू गुप्ता, गीता देवी, अंजना चौधरी, आरती आदि लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें