फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली व रमजान में सबकी पसंद बनीं आगरा की जूतियां

विज्ञापन
सक्सेना चौक से निचलौल रोड बस स्टेशन के निकट सजा जूतियों का स्टाल। 
विज्ञापन
150 से 200 रुपये में हर माप में उपलब्ध
विज्ञापन

नवाबी लुक पाने के लिए लोगों में दिख रहा क्रेज
महराजगंज। आगरा की जूतियों की मांग इन दिनों जनपद में बढ़ गई है। 150 से 200 रुपये की रेंज में यह आम व खास की पसंद बनी हुई हैं। होली मिलन के साथ ईद में अधिकतर लोग कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। इस परिधान के साथ जूतियों की मैचिंग खूब जंचती।
निचलौल रोड के कारोबारी जमशेद ने बताया कि उन्होंने आगरा से इन्हें मंगाया है। इन दिनों होली व रमजान के मद्देनजर आकर्षक लुक के लिए युवा खूब पसंद कर रहे हैं। पहले ऐसे मॉडल महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आते थे लेकिन इस बार इन्हें आगरा से मंगाया है जो काफी सस्ते हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। लगभग 70 हजार का कारोबार हो चुका है।
विज्ञापन

ईद तक यह एक लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। कुछ दूरी पर अयूब स्टॉल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां 150 रुपये में सभी माप की जूतियां हैं। इन्हें काॅलेज गर्ल ही नहीं गृहणियां भी खूब पसंद कर रही हैं। अधिकतर माल बिक चुका है। होली के बाद फिर इसे मंगाया जाएगा।
विज्ञापन

रील का शौक बढ़ा रहा बिक्री
शुक्रवार की शाम निचलौल रोड पर अपने माप की जूती ले रही पं. जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज की अनामिका राय व गुड्डी पटेल ने बताया कि उनके स्कूल की कई लड़कियां इन जूतियों को खरीदकर आकर्षक लुक सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड कर रहीं। इसीलिए हम लोगों ने भी खरीद का मन बनाया और यहां आए। नवीन ने कहा कि उन्होंने होली के लिए पठानी कालर वाला कुर्ता व जींस पैंट ली है जिसपर यह जूती काफी अच्छी लगेगी। सस्ता होने के कारण बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें