फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क की मरम्मत नहीं तो आंदोलन

Wed, 20 Dec 2023 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। दरहटा से झुंगवा होते हुए फुर्सतपुर बाजार जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन अवरुद्ध है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

दरहटा से झुंगवा होते हुए फुर्सतपुर बाजार को जोड़ने वाली सड़क शेखपुरवा गांव के पास क्षतिग्रस्त है। जबकि एक वर्ष पूर्व इस सड़क का मरम्मत कराया गया था। गांव के एक व्यक्ति ने यह कहते हुए कार्य को रोकवा दिया कि उसके भूमिधरी जमीन से सड़क निकली है। मार्ग अवरुद्ध होने से रोडवेज, स्कूल की बसें, चारपहिया वाहन झुंगवा चौराहा तक नहीं पहुंच पाती हैं। यहां तक की एंबुलेंस चालक भी गांव में आने से कतराते हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
इस सड़क से चौक, दरहटा, लालपुर, नाथनगर, महेशपुर, कम्हरिया कला, धरमौली, बेलभरिया, बड़हरा, पंडितपुर, परसिया, परासखाड़, केवलापुर खुर्द, जोगा टोला, फुर्सतपुर बाजार के हजारों लोग आते-जाते हैं। बीच में सड़क अवरुद्ध होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव में यह मुद्दा उठता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

समाजसेवी अंगद चौहान, मेराज आलम, पूर्व ग्राम ओमप्रकाश मौर्य, गणेश दत्त मिश्र, हीरा पासवान, दुर्गेश चौधरी आदि ने बताया कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम बनाकर जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें