फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से वृद्ध गंभीर

Mon, 20 Nov 2017 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से वृद्ध गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार महराजगंज)। कस्बे के गोल्डेन बाईपास रोड पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार से साइड लेते समय टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत 100 डायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर घायल वृद्ध को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां निवासी जगदीश यादव (60) पुत्र रामवृक्ष यादव गांव के ही धर्मेंद्र भारती पुत्र किशोर के साथ बाइक से किसी काम से ग्राम सभा चैनपुर जा रहे थे। जगदीश अभी सिसवा कस्बे के गोल्डेन बाईपास पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइड लेते समय टक्कर मार दिया। इससे धर्मेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। धर्मेंद्र बाइक से उछलकर सड़क के किनारे पटरी पर गिर कर घायल हो गए जबकि जगदीश दोनों पैर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने की फिराक में था, इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।                                               स्थानीय चौकी सहित 100 डायल को दे दी। चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पीड़ित व्यक्ति की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें