फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला डीजल, किसानों ने जाम की निचलौल-महराजगंज सड़क

विज्ञापन
मिठौरा में डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों ने लगाया जाम।  
विज्ञापन
रात में ही पंप पर लाइन में लग गए थे किसान, सुबह भी घंटों किया इंतजार
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया
मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप का मामला, सिंचाई प्रभावित होने से किसान परेशान
मिठौरा। मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर घंटों इंतजार के बाद भी डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमावर को निचलौल महराजगंज सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित किसान करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी करते रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
क्षेत्र में कृषि कार्यों के कारण डीजल की मांग बढ़ गई है। किसान डीजल के लिए एक से दूसरे पंप तक दौड़ भाग कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें निराशा हाथ लग रही है। कई दिनों से परेशानी झेल रहे किसान सोमवार आक्रोशित हो गए। मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार को रात 12 बजे तक किसान गैलन लेकर डीजल के लिए लाइन लगाकर खड़े थे। इसके बाद किसानों को सुबह डीजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। रविवार सुबह की किसान पंप पर कतार लगाकर खड़े हो गए। घंटों इंतजार के बाद भी डीजल वितरण शुरू नहीं हो सका। किसानों के बार-बार पूछने पर सुबह करीब 11:30 बजे बताया गया कि मशीन खराब होने की बात कहकर किसानों को तेल देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

यह सुनने के बाद किसान आक्रोशित हो गए और निचलौल-महराजगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक किसान जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे।जाम के चलते सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राहगीरों और स्कूली वाहनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 12:30 बजे के करीब प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया गया। किसानों का आरोप है कि भीड़ हटाने के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा। किसानों का आरोप है कि डीजल रखने वाले गैलनों को भी पुलिसकर्मियों ने लात से मारकर तितर-बितर कर दिया, जिससे किसानों में और नाराजगी फैल गई। मौके पर मौजूद कई किसानों ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई हो रही प्रभावित
धान की बुआई के बीच डीजल संकट ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नहरों में पानी नहीं होने से किसान पूरी तरह डीजल इंजन पर निर्भर हैं। ऐसे में डीजल नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई और जुताई प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई बार मशीन खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें घंटों परेशान किया जाता है, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को तेल दिया जाता है। इससे गुस्सा और बढ़ रहा है। इस संबंध में पंप संचालक विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या पैदा हो गई है, जिसके कारण वितरण रोका गया इंजीनियर आ रहे हैं। जैसे ही ठीक होगा, वितरण चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें