फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्र नेताओं के हंगामा के बाद माहौल गर्म, शिक्षक-कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कॉलेज परिसर का माहौल एक बार फिर छात्र नेताओं और काॅलेज प्रशासन के आमने-सामने होने पर गर्म हो गया। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स को पहुंचना पड़ा। इसके बाद छात्र नेताओं को परिसर से बाहर कराया जा सका। कुछ देर प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारी सदर कोतवाली में छात्र नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दूसरी तरफ छात्र नेताओं ने भी तहरीर दी है। मामले में देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच छह दिसम्बर से ही मामला उलझा हुआ है। छात्र नेता जहां काॅलेज से उन्हें जबरदस्ती बाहर करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं काॅलेज प्रशासन इन पर अभद्रता का आरोप लगा रहा है। सोमवार को मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस के आने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कुछ छात्र नेता असामाजिक तत्वों के साथ परिसर में आकर तोड़फोड़ की और शिक्षकों को धमकी देने लगे। प्राक्टर विपिन यादव ने उपद्रव करने वालों को बाहर करने का प्रयास किया तो उनसे भी छात्र नेता उलझ गए। स्थिति बिगड़ते देख प्राचार्य ने सदर कोतवाली को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रव करने वालों को बाहर किया और परिसर में फोर्स तैनात कर दी। उधर, छात्र नेता देवेंद्र यादव, धीरज यादव, अखिलेश पासवान और अभिषेक कन्नौजिया ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए विद्यालय प्रशासन 50 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क ले रहा है। विरोध करने पर उन्हें काॅलेज से जबरिया बाहर करा दिया गया। वहीं कॉलेज प्रशासन ने इससे इन्कार करते हुए छात्र नेताओं पर उपद्रव करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। छात्र नेता कालेज में कुछ देर तक धरने पर डटे रहे।
...
प्राचार्य बोले-आज परीक्षा कराने में असमर्थता
जवाहर लाल नेहरू पीजी, काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय मिश्रा ने बताया कि तीन दिन से कुछ छात्र बाहरी असामाजिक तत्वों के साथ उपद्रव कर रहे हैं। सोमवार यह 60-65 की संख्या में पहुंचकर तोड़फोड़ करने के साथ शिक्षकों को गाली देने लगे। जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस ने उपद्रवियों को बाहर कराया, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में उपद्रव फैलाने वाले शिक्षकों को गाली देते रहे। इस माहौल में मंगलवार से निर्धारित परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जा सकता। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

...
कोट
..
मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है। प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सत्येंद्र राय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें