फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। बुधवार को भी संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए सीमा पर पुलिस, एसएसबी और इमिग्रेशन विभाग ने जांच प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है। सोनौली बॉर्डर से भारत में प्रवेश करने वाले हर यात्री व वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


सीमा पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर नेपाल से आने वाले यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और बिना दस्तावेज वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। इससे आवाजाही थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सुरक्षा कड़ी की गई है। इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें