फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर चार दिन बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की भाभी ने पुलिस पर लगाया तहरीर न लेने और सहयोग न करने का आरोप
विज्ञापन

नौतनवा। पटीदारों से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव धोतियहवा टोला बढ़ैवा में गत सोमवार की शाम बच्चों को लेकर मृतक हरि प्रकाश का पटीदारों से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान मृतक हरि प्रकाश की पत्नी निशा देवी के सिर में चोटें आई थी। इसके बाद निशा देवी पति हरि प्रकाश के साथ बच्चों को लेकर अपने मायके कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव कुशहा जा रही थीं। रास्ते में अचानक हरि प्रकाश की तबीयत खराब हुई। जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार पहुंचे और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने हरि प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। शव का अंतिम संस्कार न करने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामबचन, भाई वेद प्रकाश, भाभी सुनीता दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मृतक की भाभी सुनीता पुलिस पर तहरीर न लेने और सहयोग न करने का आरोप लगा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह सीओ अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के समझाने-बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन चौथे दिन शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। इस संबंध में सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें