फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद जच्चा - बच्चा की मौत, हंगामा

Mon, 19 Feb 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद जच्चा - बच्चा की मौत, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के निचलौल कस्बे में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार की शाम आपरेशन के बाद जच्चा - बच्चा की मौत हो गई। मौत होने पर परिजनों व गांव वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तरफ से इस मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम सभा झरवलिया निवासी राजू की पत्नी उषा (36) को रविवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां स्टॉफ नर्स ने हालत गंभीर बता कर रेफर कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे महिला को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला का आपरेशन किया। आपरेशन से पुत्र पैदा हुआ लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि आपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्त स्त्राव  होने से महिला की हालत बिगड़ने लगी लेकिन अस्पताल संचालकों ने परिजनों को सही जानकारी दिए बगैर ही उसे जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। इस बीच जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। आरोप है कि परिजन अस्पताल पहुंचकर शिकायत करने लगे तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की। इसकी सूचना मिलने पर अस्पताल में काफी संख्या में झरवलिया गांव के लोग भी ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और अस्पताल कर्मियों में मारपीट होने की बात भी कही जा रही है। इस मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने लोगों के समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृत महिला के पति से तहरीर भी ली। इसके बाद जांच की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें