फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिजनों के समझाने पर प्रेमी को छोड़ पति के साथ गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। शुक्रवार को प्रेमी के साथ पत्नी को देख हंगामे करने वाले युवक ने परिजनों की मदद से पत्नी को मना लिया। शनिवार को परिजनों के समझाने के बाद पत्नी पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया। पति ने बाइक का पीछा करके ठूठीबारी मेन तिराहे पर प्रेमी की बाइक रोककर हंगामा किया। कुछ ही देर में मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पति की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी को साथ में थाने ले गई।
शनिवार को प्रेमी की पत्नी और उसके परिजन, प्रेमिका के मायके और उसके पति के परिजन ठूठीबारी थाने पर पहुंचे। सभी ने महिला को समझाया और पति के साथ ही रहने की सलाह दी। महिला सभी के समझाने-बुझाने पर मान गई और पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि महिला व उसका प्रेमी दोनों विवाहित हैं। महिला के मायके और प्रेमी के पत्नी व परिजन आए थे। महिला को समझा-बुझाकर उसका पति अपने साथ घर लेकर चला गया।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें