फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अफवाहों पर लगी लगाम तो पेट्रोल पंपों पर सामान्य हुई आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
फरेंदा पेट्रोल पंप पर भीड़ में कमी दिखी। 
विज्ञापन
सामान्य तरीके से पेट्रोल भरवाते दिखे लोग, अधिकारियों ने ही राहत की सांस
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया था जायजा
महराजगंज। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के करीब एक सप्ताह से जारी अफरा-तफरी की स्थिति से शनिवार को राहत मिली। शनिवार को शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य दिखी। जिला मुख्यालय से लेकर ठूठीबारी, नौतनवा, फरेंदा, परतावल, सिसवा बाजार, पनियरा, धानी बाजार, निचलौल और मिठौरा इत्यादि इलाकों में लोग सामान्य तरीके से पेट्रोल भरवाते दिखे।
शुक्रवार की शाम तक जिन पेट्रोल पंपों पर वाहन लेकर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही थी शनिवार को कहीं भी देखने को नहीं मिली। जिला प्रशासन की ओर से अफवाहों को लेकर आमजन को परेशान नहीं होने की अपील की गई, जिसका सार्थक परिणाम निकलने से प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। शुक्रवार को जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था जायजा लिया था। साथ ही उपभोक्ताओं को समझाया था कि डीजल या पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था में कोई कमी नहीं है। इसलिए घबराएं नहीं। हालांकि भीड़ की वजह से शुक्रवार को शाम तक कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे।
विज्ञापन

सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर दिनभर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध रहे। ऑटो मोबाइल के संचालक रजनीश केडिया ने बताया पहले तीन हजार लीटर पेट्रोल और चार हजार लीटर तक डीजल की बिक्री थी। मगर अफवाह फैलने के बाद पेट्रोल 10 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री नौ हजार लीटर तक पहुंच गई थी।
कृषि जरूरतों से बढ़ी डीजल की खपत
फरेंदा। डीजल-पेट्रोल की किल्लत के अफवाह के तीन दिन बाद हालात में सुधार हुआ। शनिवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं दिखी। गांव क्षेत्र के पंपों पर खेती का समय होने के कारण डीजल की मांग बढ़ गई है। अधिकांश पंपों पर शुक्रवार को डीजल समाप्त हो गया था। किसान डीजल लेने के लिए कई पंपों का चक्कर लगा रहे थे। फरेंदा कस्बे के मामराज राधेश्याम पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य नजर आए। कुछ दो पहिया वाहन चालक पेट्रोल भरवाते हुए दिखे।
एक पंप संचालक ने बताया कि दो दिन पूर्व ग्राहकों की संख्या अधिक हो जाने के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। दो दिनों के भीतर 15 हजार लीटर तेल बिक्री हो गई थी। इसका एक कारण यह भी था कि कस्बे के अन्य पंप ड्राई हो गए थे। पहले भी करीब 12 हजार लीटर तेल की खपत हो जाती थी। शुक्रवार की शाम को 9 हजार लीटर डीजल व 5 हजार लीटर पेट्रोल आया था, जहां डीजल सुबह खतम हो गया लेकिन पेट्रोल अभी तक चल रहा है। पेट्रोल के ग्राहक आ रहे है सामान्य तरीके से भरवा कर जा रहे है। कहीं किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है।
नवप्रभात फिलिंग स्टेशन के संचालक रामप्यारे ने बताया कि दस दिनों से तेल नहीं आया था, शुक्रवार की शाम को 6 हजार लीटर डीजल व 6 हजार लीटर पेट्रोल आया था। डीजल खत्म हो गया लेकिन पेट्रोल अभी तक पर्याप्त मात्रा में है। ईंधन तेल की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कहीं कोई कमी नहीं है। अफवाह पर लोग ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में तेल है।
वर्जन

पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोग बेवजह परेशान न हों।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें