फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जालौन के कालपी तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की कानपुर में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं के अलग-अलग संगठन ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, कानपुर में कालपी बार संघ के अध्यक्ष की अपहरण के बाद निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन निचलौल के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग की।
संघ के महामंत्री मनोज कुमार राय ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर शासन की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश गिरी, हरिश्चंद्र राव, रविंद्र कुमार पांडेय, अतुल कुमार दुबे, ओमप्रकाश, राहुल देव पांडेय, राजकुमार, सुनील कुमार, गोपाल कुमार, अमरमणि, लालजी तिवारी, राजेंद्र प्रसाद और आशिया खातून सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

नौतनवा में अधिवक्ताओं ने बांधी काली पट्टी किया विरोध प्रदर्शन
नौतनवा। सोमवार को नौतनवा में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। नौतनवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने सोमवार को न केवल न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बल्कि हाथों में काली पट्टी बांधकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला, रवींद्र त्रिपाठी, दयानंद यादव, अमित सिंह, विभूति यादव, आशीष श्रीवास्तव, अनिल सिंह, इब्राहिम शेख, रमेश चौधरी, लखन श्रीवास्तव, लालजी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

सोनभद्र में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
फरेंदा। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय को सौंपा। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार वकीलों पर हमले और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
ज्ञापन के माध्यम से हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा देशभर के अधिवक्ताओं और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रभावी अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इस दौरान मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, स्कंद श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, हरिओम श्रीवास्तव, ओंकार मौर्य, मृदुल यादव, सत्येंद्र सिंह, अनिल मौर्य, अभिषेक अग्रहरि, विनोद त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, परमात्मा त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें