फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना 16 वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। एसडीएम शैलेंद्र गौतम के स्थानातंरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार 16 वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्य बहिष्कार से वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है।
विज्ञापन

वकीलों के आंदोलन को दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का भी समर्थन प्राप्त है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी फरेंदा के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, जगदंबा यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, संजय मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें