फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हारे, जज बने विजेता

Mon, 21 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बार और बेंच में क्रिकेट मैच का अयोजन किया गया। - फोटो : व‌िनाोद
विज्ञापन
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन और बेंच के बीच रविवार को पीजी कॉलेज मैदान पर क्रिकेट खेला गया। जजों ने वकीलों को हराकर मैच जीत लिया। उद्घाटन जिला जज शशिकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने किया।
विज्ञापन


टॉस जीत कर पहले खेलते हुए बार एसोसिएशन की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 99 रन बनाए। इसमें दिनेश गुप्ता ने 18 रन, राज किशोर ने 16 रन, अवनीश त्रिपाठी ने 12 रन, महातब ने 10 रन का योगदान किया। बेंच की तरफ से पंकज ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी बेंच की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर 100 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें पंकज ने 28, श्रीकांत ने 12 सुजीत ने 23 रनों का योगदान किया।

बार की तरफ से महताब और अवनीश त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिए। अंपायर योगेंद्र राम गुप्ता एडीजे द्वितीय और फणींद्र नाथ त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, मंत्री जितेन्द्र सिंह, शंभू शरण पांडेय, रमेश मिश्रा, इन्द्रासन सिंह, राही मासूम रजा, इकबाल खान, प्रमोद श्रीवास्तव, विन्ध्यवासिनी सिंह, सीजे थामस, दिलीप शुक्ला, हरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन समशुल हुदा खान ने किया। आयोजक डॉ. बलराम भट्ट ने जिला जज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें