फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों को दी नसीहत

Sun, 28 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहर में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक साफ सफाई पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने जिम्मेदारों के साथ तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। शहर में साफ-सफाई में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को कड़ी नसीहत दी। व्यवस्था में सुधार लाते हुए सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने सबसे पहले गृहकर, जल मूल्य और लाइसेंस वसूली की समीक्षा की। उसके बाद शहर में चल रहे 15वां वित्त, दो फीसदी अचल संपत्ति के अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद शहर में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में साफ सफाई की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को कड़ी नसीहत दी। शहर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जोर दिया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मोहनलाल, अवधेश कुमार, मोहम्मद अनस, पन्नेलाल, नगीना, अवध बिहारी, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें