फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 19 Apr 2018 01:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
लापरवाह वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक के पिपरा बाबू गांव में बुधवार को डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने गांव के सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को बीमारी से बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखने को कहा। उन्होंने गांव में पौधरोपण भी किया। गांव के लोगों से सीधा संवाद भी किया। 
विज्ञापन


डीएम ने गांव में भ्रमण भी किया। इस दौरान गांव की पोखरी पर अतिक्रमण दिखने पर कानूनगो से जवाब - तलब किया। उन्होंने निर्देश दिया जो भी लोग पोखरी पर अतिक्रमण किए हैं, उन्हें चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कराएं। इस दौरान गांव के इल्ताफ ने वृद्धा पेंशन रुक जाने की शिकायत की तो गांव के अन्य लोगों ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराकर उसके समाधान की मांग की। इस पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी सुधीर सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।  डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को   गांव में खुली बैठक कराकर     पेंशन की सुविधा से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया। गांव के लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अगर कोई अधिकारी उनकी समस्याओं की अनदेखी करे तो उसके बारे में उनसे सीधे शिकायत करें। गांव में समुचित सफाई नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान को नोटिस देने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सूर्य नारायण मिश्र, ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें