फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेमरियावां की चार ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत बनेंगे प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में नियुक्त प्रशासनिक समिति और ग्राम प्रधान पद रिक्त होने पर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

भेलवासी, डिघवा, बढ़यामाफी व रजापुर सरैया में एडीओ पंचायत देखेंगे कार्य
सेमरियावां। ब्लाॅक की चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद रिक्त होने पर प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सेमरियावां ब्लाॅक के भेलवासी, डिघवा, बढ़यामाफी, रजापुर सरैया ग्राम पंचायत में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके लिए डीएम आलोक कुमार ने पत्र जारी कर दिया है।
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो गया। आगामी चुनाव होने तक शासन ने प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया। जिन ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त रहे हैं, या जिन ग्राम पंचायत में प्रशासनिक समिति के माध्यम से कार्य संचालन किया जा रहा था। वहां की ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त का आदेश जारी न होने से संशय बरकरार रहा।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। 109 में ग्राम पंचायत में प्रधान को प्रशासक बनाया गया है। भेलवासी, डिघवा प्रधान की मृत्यु, बढ़यामाफी प्रधान के विरुद्ध वित्तीय गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई और रजापुर सरैया में चुनावी याचिका में एसडीएम न्यायालय द्वारा ग्राम प्रधान को पद से हटाया गया है। ऐसे में इन पंचायतों में प्रधान पद रिक्त रहे हैं, इनमें गठित पंचायत समिति के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं।
जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद रिक्त हैं अथवा जहां पंचायत समिति के माध्यम से कार्य संचालित किए जा रहे हैं, वहां शासन के निर्देशों के अनुरूप संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक नामित किया गया है। प्रशासक पंचायतों के दैनिक कार्यों का संचालन करेंगे। विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों की निगरानी भी करेंगे। प्रशासक की नियुक्ति का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देना है।
प्रशासक पंचायत निधियों के उपयोग, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों का संचालन नियमानुसार करेंगे। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन की ओर से सभी प्रशासकों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति प्रभावित न हो और जनता को आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से मिलती रहें।
विज्ञापन

00000
सेमरियावां में चार ग्राम पंचायतें में ऐसी हैं जहां पूर्व में प्रशासनिक समिति गठित है या तो प्रधान पद रिक्त हैं। इन ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ, पंचायत सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें