फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सभा की जमीन पर बनी दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
झांगपार में हटवाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
धानी बाजार। बुधवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झांगपार स्थित सिकडा मंदिर चौराहे पर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर बनी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ ग्राम सभा झांगपार के सिकडा मंदिर चौराहे पर पहुंची और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करके गांव के ही रवींद्रनाथ गिरी की बनवाई छह दुकानों को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया। इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी चौकी इंचार्ज धानी प्रदीप सिंह मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
शिकायत मिलने पर तहसीलदार फरेंदा की अदालत ने 24 जुलाई को मामले में झांगपार निवासी आरोपी रवींद्रनाथ गिरी पर रुपया दो हजार का जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी आरोपी ने अपना कब्जा नहीं हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल ने बताया कि दुकानों को ध्वस्त करके कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें