फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 01 Aug 2025 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व व पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को नगर पंचायत परतावल के देवीपुर में नंबर की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से झुग्गी-झोपड़ियों और टिनशेड वाले मकानों को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर पंकज शाही का कहना है कि उक्त भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण था। पूर्व में कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के अहिल्या बाई नगर वार्ड में आराजी नंबर 1882 की जमीन, जो राजस्व अभिलेख में शिवधन के नाम से दर्ज है पर तीन पीढ़ियों से आधा दर्जन लोगों का कब्जा था। पहले भी कई बार जमीन की पैमाइश कराकर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस दी गई।
विज्ञापन

फिर भी कब्जा नहीं हटने पर शिवधन सिंह ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय सिंह, महिला थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें