फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अड्डा बाजार को चौक बाजार में शामिल न किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। लक्ष्मीपुर विकास खंड के रामनगर, रजापुर और महुअवां अड्डा न्याय पंचायत को चौक ब्लॉक में शामिल होने पर लोगों को सुविधाजनक नहीं संकट का कारण बन जाएगा। चौक ब्लाक में प्रस्ताव होने की बात सुनते ही लगभग तीस ग्राम पंचायत के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बैरवा बनकटवा निवासी सपा के पूर्व नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष महबूब आलम ने कहा कि वर्तमान लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय की दूरी उनके ग्राम पंचायत से लगभग 12 से 13 किलोमीटर है। अड्डा बाजार ब्लॉक मुख्यालय बनता तो नजदीक हो जाता। विकास को गति मिलती।
विज्ञापन

महुअवां अड्डा के प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि नया ब्लॉक सृजन की जरूरत है। ना कि दूर और दुर्गम रास्ते के नए दूसरे ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने की। बैजनाथपुर उर्फ चरका के राजन पाठक ने कहा कि विकास और जनसुविधा की दृष्टि से अड्डा बाजार को ब्लाक मुख्यालय बनाया जाना चाहिए। 97 ग्राम पंचायतों के नौतनवां ब्लाक से अड्डा के नजदीक 30 और 96 ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुर ब्लाक से 30 ग्राम पंचायत को मिलाकर अड्डा नया ब्लाक बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें