एसडीएम नवीन प्रसाद ने तहसील सभागार में बीएलओ के साथ की बैठक
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने सोमवार को तहसील सभागार में समस्त बीएलओ के साथ बैठक किया। इसमें उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा कर 26 मार्च तक पेंडिंग कार्यों को पूर्ण न कर पाने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि एसआईआर संबंधित कार्यों को पूर्ण करने की अंतिम तिथि 27 मार्च को निर्धारित की गई है। समीक्षा बैठक में कुछ बीएलओ के कार्य अधर में मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अंतिम तारीख से पहले कार्यों को पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें, अन्यथा छूटे हुए मतदाता चुनाव में मतदान कर पाने से वंचित हो जाएंगे। इसके कारण भविष्य में भी उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान वीआरसी ऑपरेटर अनुराग मिश्रा, रमेश गुप्ता, मंजूर अली, राहुल शर्मा, कृष्णगोपाल, शशांक तिवारी, निशा अग्रहरि, किरन, शशि, पूजा, गीता विश्वकर्मा, मंजूबाला, प्रेमलता मौजूद रहे।