फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग, 93 हजार का जुर्मानाा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस ने रविवार को महराजगंज-गोरखपुर हाईवे स्थित सेमरा टोल प्लाजा पर जांच अभियान चलाया। मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 93 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान रोडवेज बसों, स्लीपर बसों और बिना परमिट संचालित होने वाले वाहनों सहित अन्य वाहनों की जांच की गई। यातायात पुलिस ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न, हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर और शीशों पर लगी काली फिल्म की जांच की। इसके साथ ही बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता समेत अन्य सुरक्षा मानकों को भी परखा गया।
यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान हूटर के इस्तेमाल के मामले में एक, स्टंट के मामले में एक, प्रेशर हॉर्न के पांच और काली फिल्म के एक मामले में कार्रवाई की गई। वहीं, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता में कमी पाए जाने पर तीन बसों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ महिलाओं और अन्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें