फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाकियू जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को समर्थन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। शुक्रवार दोपहर मुजुरी स्थित आवास पर पुलिस फोर्स तैनात रखी गई, जिससे वह दिल्ली नहीं जा सके।
विज्ञापन

देर शाम सात बजे पुलिस उनके घर से लौटी। भाकियू जिलाध्यक्ष रामअशीष स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मुजुरी स्थित आवास से गोरखपुर के लिए निकलने वाले थे। वहां से उन्हें गोरखधाम ट्रेन से दिल्ली जाना था। इसी दौरान पनियरा पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया। पनियरा के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पनियरा पुलिस ने शाम सात बजे तक हमें हाउस अरेस्ट रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें