फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर व दो लोडर मशीनें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा मेघौली खुर्द में रविवार दोपहर अवैध मिट्टी खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर और दो लोडर मशीनों को पकड़ लिया। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां मिट्टी की खुदाई करते हुए दो ट्रैक्टर और दो मशीनें संचालित मिलीं। जब संबंधित संचालकों से खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एसडीएम ने ट्रैक्टर व दोनों मशीनों को सीज कर कब्जे में ले लिया। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का खनन पूरी तरह अवैध है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें