फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया हरियाणा पुलिस का वांछित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने हरियाणा पुलिस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के बाद हरियाणा पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। बताया गया है कि आरोपी एक माह पहले नेपाल गया था और आगमन के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ लिया और हरियाणा पुलिस को सूचना दी।
मंगलवार की दोपहर आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे इस दौरान एक युवक भारत आगमन के दौरान सोनौली सीमा पर पहुंचा और अपना पासपोर्ट अधिकारियों को दिया। पासपोर्ट नंबर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम के उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम रमेश कुमार निवासी बीपीओ जींद हरियाणा पता चला। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बीते माह वह नेपाल गया था और मंगलवार को वापस आ रहा था। उसके खिलाफ हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई मामले दर्ज किए हैं। प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस के एक आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को हरियाणा पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें