फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएनसीयू वार्ड फुल, 32 बेड पर 50 नवजात भर्ती

Mon, 28 Jul 2025 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी समेत एसएनसीयू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में करीब 700 मरीजों की संख्या मौजूद रही। एसएनसीयू वार्ड में 32 बेड पर 50 नवजात भर्ती मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ओपीडी में अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, दस्त, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रसित थे। बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण और अन्य संक्रमणों के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
तीमारदारों के अनुसार, बीते करीब 20 दिनों से इस वार्ड में लगातार क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हो रहे हैं। एक-एक बेड पर दो-दो नवजातों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड में उन नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है जो समय से पहले जन्मे होते हैं, जिनका जन्म के समय वजन कम होता है या जिन्हें पीलिया, सांस फूलना, दूध न पीना जैसी समस्याएं होती हैं।
उन्होंने बताया कि हर दिन चार से पांच ऐसे नवजात आते हैं जिन्हें आठ से 10 दिन तक विशेष देखभाल में रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों में डॉक्टर और स्टाफ पूरी तत्परता के साथ सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें