फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार, अमीन समेत कई लोगों पर कार्रवाई

Sat, 01 Dec 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तहसीलदार, अमीन समेत कई लोगों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को सदर तहसील, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय पिपरदेउरा व विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर सदर तहसील के एक अमीन को निलंबित करने और तहसीलदार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुबह करीब 10:05 बजे सदर तहसील पहुंचे तो कई अनुभागों में ताले लटके हुए थे। कुछ अनुभागों में कक्ष की सफाई हो रही थी। संग्रह अमीन अनुभाग में पहुंचे और अमीनों के कार्य क्षेत्र की पंजिका मांगी। इसके बाद संग्रह अमीन रामचयन से मोबाइल से बात की। अमीन द्वारा कार्य क्षेत्र चिऊरहां में न रहकर घर पर होने की जानकारी दी गई तो डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित अमीन को निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित न रहने पर तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। तहसील में साफ सफाई बेहतर न होने पर नाजिर से भी स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने जूनियर हाईस्कूल पिपरदेउरा का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक हरेराम गौतम अपने कार्यालय कक्ष में बैठे मिले। डीएम ने कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय तरकुलवां में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने विकास भवन के पंचायत विभाग के वार रूम का निरीक्षण किया। यहां फीडिंग कार्य में शिथिलता मिली। विकलांग कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले। उन्होंने सीडीओ को जांच कर आख्या भेजने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कृषि विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका व अन्य अभिलेख देखे। इस दौरान पता चला कि सहायक लेखाकार कन्हैया वर्मा द्वारा 22 नवंबर के निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने तथा सीएल रजिस्टर मेंटेन नहीं होने पर उन्होंने सहायक लेखाकार को निलंबित करने के निर्देश दिए। कर्मियों पर नियंत्रण न होने पर जिला कृषि अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें