फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर अमीन निलंबित, तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर अमीन निलंबित, तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक और कृषि विभाग के सहायक लेखाकार पर भी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को सदर तहसील, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय पिपरदेउरा व विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही की शिकायत मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को सदर तहसील के एक अमीन को निलंबित करने और तहसीलदार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सुबह करीब 10:05 बजे सदर तहसील पहुंचे तो कई अनुभागों में ताले लटके हुए थे। साथ ही कुछ अनुभागों में कक्ष की सफाई हो रही थी। डीएम संग्रह अमीन अनुभाग में पहुंचे और अमीनों के कार्य क्षेत्र की पंजिका मांगी। इसके बाद संग्रह अमीन रामचयन से मोबाइल से बात की। अमीन द्वारा कार्य क्षेत्र चिऊरहां में न रहकर घर पर होने की जानकारी दी गई तो डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित न रहने पर तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। तहसील में साफ सफाई बेहतर न होने पर नाजिर से भी स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के बाद डीएम ने जूनियर हाई स्कूल पिपरदेउरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक हरेराम गौतम अपने कार्यालय कक्ष में बैठे मिले। डीएम ने कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय तरकुलवां में सभी अध्यापक उपस्थित मिले। उन्होंने विकास भवन के पंचायत विभाग के वार रूम का निरीक्षण किया। यहां फीडिंग कार्य में शिथिलता मिली। विकलांग कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले। उन्होंने सीडीओ को जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका व अन्य अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान यह पता चला कि 22 नवंबर के निरीक्षण व दिशानिर्देशों का अनुपालन सहायक लेखाकार कन्हैया वर्मा द्वारा नहीं किया गया है। सीएल रजिस्टर मेंटेन नहीं होने पर उन्होंने कृषि अधिकारी को सहायक लेखाकार को निलंबित करने के निर्देश दिए। कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव व कर्मियों पर नियंत्रण नहीं होने पर जिला कृषि अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें