फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से गैरहाजिर 14 कर्मियों पर कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2019 01:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रशिक्षण से गैरहाजिर 14 कर्मियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आईटीएम चेहरी में चल रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मतदानकर्मियों को आगाह किया कि ईवीएम व वीवीपैट बारे में ठीक से जानकारी रखें। अगर जानकारी सही है तो मतदान सकुशल संपन्न कराने में आसानी होगी। उधर, प्रशिक्षण में गैरहाजिर 14 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले कर्मियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कर्मचारियों को आगाह किया कि जब आप मतदान कराने को मतदेय स्थलों पर जाएं तो वहां किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। बूथों पर तैनात रसोइयां आपके लिए नाश्ता व भोजन तैयार करेंगी, लेकिन उनका भुगतान मतदान कार्मिकों को करना होगा। इसके लिए आपको धन मिलेगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग के बारे में भी बताया। कहा कि मतदान शुरू करने से पहले सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माॅक पोल कराना होगा। प्रशिक्षण में अगर किसी को कोई बात समझ में न आए तो दोबारा पूछ लें लेकिन जानकारी सही रखें। परियोजना निदेशक राजकरन, जिला विकास आधिकारी जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने ईवीएम व वीवीपैट को आपस में जोड़ने व खोलने तथा सील करने के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण आईटीएम के 18 कमरों में दो पालियों में संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें