हार्दिक पटेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर दी तहरीर
महराजगंज। कांग्रेस और गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को महराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन में शामिल होने आएंगे। इधर, गुरुवार को फेसबुक पर भाजपा आईटी सेल के एक सदस्य ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। फेसबुक पर उन्हें देशद्रोही बताते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।