फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : मरीजों का इलाज कर रहे झोलाछाप का मेडिकल स्टोर सील

Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हरैया रघुवीर गांव में संचालित मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप के इलाज करने की शिकायत पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर चिकित्सकीय कार्य पाए जाने और पंजीकरण संबंधी कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर स्टोर को सील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोष कुमार निवासी मौजा हरैया रघुवीर, थाना पुरंदरपुर की ओर से 26 मई को की गई शिकायत और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला की ओर से 27 मई को दिए गए निर्देश के क्रम में जांच की गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी औषधि निरीक्षक डीपी मौर्या संयुक्त रूप से शुक्रवार दोपहर को उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर अखिलेश यादव निवासी मल्हनी फुलवरियां, लक्ष्मीपुर, थाना पुरंदरपुर मौजूद मिले। जब उनसे मेडिकल स्टोर के पंजीकरण दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, स्टोर के अंदर बड़ी मात्रा में प्रयोग की गई इंजेक्शन की सूइयां और अन्य चिकित्सकीय सामग्री डस्टबिन में बरामद की गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिना पंजीकरण और बिना योग्यता के मरीजों का उपचार करना न केवल कानून का उल्लंघन है। बल्कि मरीजों की जान के लिए खतरा भी है। ऐसे में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें